टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य पोद्दार महासभा की एक बैठक चुटिया स्थित पदार्थ धर्मशाला में संपन्न हुई। इस बैठक में नये सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसकी अध्यक्षता योगेंद्र प्रसाद पोद्दार ने की।
इस बैठक के मुख्य अतिथि पोदार अजीत कुमार महासचिव अखिल भारतीय वैश्य महासभा उपस्थित थे। इस बैठक में नये सत्र के लिए रांची जिला का चुनाव हुआ, जिसमें संरक्षक कपिलदेव पोद्दार एवं गणेश पोद्दार अध्यक्ष, प्रदीप पोद्दार उपाध्यक्ष, विजय पोद्दार महामंत्री, योगेंद्र पोद्दार मंत्री, राजकुमार पोद्दार कोषाध्यक्ष, अरविंद पोद्दार संगठन मंत्री, बिलट पोद्दार सहित 11 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये हैं। वहीं संजय पोद्दार को युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश वैश्य पोद्दार महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।