Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में माइका उद्योग के जीर्णोद्धार का आग्रह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत सोरेन से राज्य में माइका उद्योग के जीर्णोद्धार का आग्रह
विज्ञापन
  • राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने सीएम को लिखा पत्र 

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार राज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में माइका उद्योग का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया है। 

राज ने कहा है कि गिरिडीह-कोडरमा जिले का प्रमुख व्यवसाय माइका उद्योग है, लेकिन सरकार से प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण यह उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस व्यवसाय जुड़े व्यापारी धीरे-धीरे राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों का रुख कर रहे हैं। 

राज ने कहा है कि इससे करोड़ों का व्यापार दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो रहा है और इस व्यवसाय से जुड़े हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। राज ने सरकार से माइका उद्योग जीर्णोद्धार के लिए शीघ्र ही उच्च स्तरीय समिति बनाकर निर्णय लेने की मांग की है। 

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इसमें विशेष रूचि लेकर माइका खासकर ढिबरा को कानूनी रूप से चालू कराने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया है। राज ने कहा कि यद्यपि जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किया है परंतु बिना सामूहिक प्रयास के यह कार्य संभव नहीं लग रहा है। 

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से दलीय भावना से ऊपर उठकर बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के मजदूर एवं व्यवसाय हित में सर्वदलीय बैठक बुलाकर सरकार पर यथाशीघ्र निर्णय लेने के लिए दबाव बनाना चाहिए। राज ने कहा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी इस मुहिम के साथ है, जिसमें माइका के व्यवसायियों एवं माइका मजदूरों खासकर ढिबरा मजदूरों के समस्या का निवारण हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,682