Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 52
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : सीएम से मिले प्रशिक्षु आइपीएस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : सीएम से मिले प्रशिक्षु आइपीएस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के राकेश सिंह, पारस राणा तथा ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने मुख्यमंत्री को परिचय देने के साथ प्रशिक्षण  के अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण प्रिया दुबे मौजूद थीं।

विज्ञापन