Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज : ट्रेन में लगी आग, जलने लगी बोगी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : ट्रेन में लगी आग, जलने लगी बोगी
विज्ञापन

टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के मार्शल यार्ड स्थित रैक लोडिंग पॉइंट पर ट्रेन की खाली बोगी में आग लग गयी। आग लगने से ट्रेन की बोगी धू-धू कर जलने लगी। रेलवे कर्मियों ने आग जानकारी मिलने के साथ ही साहिबगंज अग्निशमन विभाग को फोन कर गाड़ियां बुलायी। अभी आग पर काबू पाने की प्रयास चल रहा है।

 जलती हुई बोगी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पा रहा है। आग लगने के संबंध में जो प्राथमिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार रैक लोडिंग पॉइंट से ट्रेन को रखना था, अचानक एक बोगी जलने लगी। रेलकर्मियों के साथ-साथ तत्काल रेल पुलिस विभाग घटना स्थल पर पहुंचा। जहां पर ट्रेन खड़ी है उसके साथ 2 और डिब्बे जुड़े हुए हैं। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। 

स्टेशन पर खड़े यात्री भी वहां पहुंच गये। फिलहाल अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है। आग लगने के बाद भी स्टेशन पर सभी रेलवे अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रह गए थे। काफी देर के बाद अग्निशमन मौके पर पहुंची थी तबतक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गयी थी। हालांकि तब रेलवे के सूत्रों ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,637