टीम एबीएन, रांची। बारिश के बाद बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया। डालटेनगंज और जमशेदपुर का पारा क्रमश: 3.8 डिग्री और 2.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी।
हालांकि, रांची और जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की जानकारी मौसम केंद्र ने दी है। रांची और डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री और 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची का तापमान 10 मार्च को 29 डिग्री तक गिर सकता है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री के बीच रह सकता है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 10 बजे रांची में हिनू का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और टाटीसिल्वे में 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।