- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी : उपायुक्त
टीम एबीएन, कोडरमा। आगामी 14 मार्च 2023 से शुरू होने वाले वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक संपन्न हुई। उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न हो, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
कहा कि मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में और इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, चहारदीवारी, बिजली की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए बेंच/कमरे की व्यवस्था, सीसीटीवी, वीक्षक की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, प्रश्न पत्र सह गश्ती दंडाधिकारी और प्रश्न पत्र सह पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिये की परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (?था स्मॉट वॉच, मोबाईल इत्यादि) के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी।
परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना
जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा के कार्यालय कक्ष में परीक्षा नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। परीक्षा नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है
- जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा-9431179976
- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कोडरमा- 7004993310
- श्री भरत भूषण राम, लिपिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय, कोडरमा-9973485490
- श्री अशोक कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8210881592
- श्री दिनेश गोप, अनुसेवक, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8409612229
साथ ही e-mail address - kodermarmsa@gmail.com पर भी शिकायत व सुझाव कर सकते हैं। शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
माध्यमिक में 13505 और इंटर में 10441 परीक्षार्थी
माध्यमिक परीक्षा दिनांक 14-03-2023 से 03-04-2023 तक प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 14-03-2023 से 05-04-2023 तक द्वितीय पाली में होगी। माध्यमिक परीक्षा-2023 के लिए कोडरमा जिला में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 13505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कोडरमा जिला में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 10441 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
माध्यमिक परीक्षा-2023 के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र
सीएच प्लस 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सीडी बालिक उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय कोडरमा, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा देहाती कोडरमा, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, झुमरी तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उरवां चंदवारा, आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा, रामोम मो प्लस 2 उच्च विद्यालय चंदवारा, सर्वोदय प्लस 2 उच्च विद्यालय मरकच्चो, परियोजना प्लस 2 उच्च विद्यालय देवीपुर (मरकच्चो), उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराडीह डोमचांच, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय डोमचांच, इंटर महाविद्यालय डोमचांच, उच्च विद्यालय फुलवरिया डोमचांच, सी.एम प्लस 2 उच्च विद्यालय डोमचांच, राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय जयनगर, परियोजना बालिक उच्च विद्यालय जयनगर, कन्या मध्य विद्यालय जयनगर, राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय बासोडीह सतगावां, मध्य विद्यालय बासोडीह सतगावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलीडीह सतगावां, मध्य विद्यालय मकतब शिवपुर सतगावां शामिल है।
इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र
सीडी बालिक उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सीएच प्लस 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, प्लस 2 उच्च विद्यालय कोडरमा, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, झुमरी तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, इंटर महाविद्यालय डोमचांच, सी.एम प्लस 2 उच्च विद्यालय डोमचांच शामिल है।
मौके पर ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री भागीरथ प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रमोद राम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक समेत अन्य उपस्थित थे।