Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : लोगों में उत्साह भरकर चली कई होली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : लोगों में उत्साह भरकर चली कई होली
विज्ञापन
  • रंग और गुलाल में सराबोर दिखे शहर के लोग 

टीम एबीएन, कोडरमा। रंगों का त्यौहार होली लोगों में उमंग, उल्लास और उत्साह भरकर चली गयी। होली के दिन आठ मार्च को शहर से गांव तक के लोग रंगों और अबीर-गुलाल से सराबोर दिखे। वहीं महिलाएं और बच्चे भी मौज-मस्ती करने से नहीं चूके। गांवों और शहरों में भी महिलाओं की टोली मुहल्ले में रंगों साथ पहुंची और एक-दूसरे को रांगों में रंग दिया। 

वहीं पुष्षों की टोली भी जाति-धर्म से परे एक-दूसरे को भेद-भाव भूलकर गले लगाया और होली की बधाई दी। इस बीच बजनेवाले होली के गीतों पर युवाओं के पांव थिरकते दिखे। ग्रामीण इलाके में रंगों में डूबे युवाओं के पांव डीजे की धुन पर शिरकते देखे गये। हाथों में रंगों से भरी पिचकारी लेकर बच्चे गांव की गलियों में धमाचौकड़ी मचाते दखे। 

इसके पहले 6 मार्च की सुबह 4.49 बजे लोगों ने श्रद्धा के साथ होलिका दहन किया। इस लोगों ने अग्नि की परिक्रम का बुरे और कुत्सित विचारों को त्यागने का संकल्प लिया तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। होलिका दहन का सबसे खूबसूरत नजारा था झंडाचौक का। 

यहां राजस्थानी और मारवाड़ी समाज की नव विवाहिताओं ने होलिका दहन के समय अग्नि के फेरे लिए और अगर सुहाग की कामना की। इसी दिन से 16 दिनी गणगौर पर्व की शुरूआत हुई। अगले 16 दनों तक व्रति महिलाएं इसर-गौरा की अराधना करेंगी। 16वें दिन के समापन के पूर्व इसर-गौरा की पिंडी का जलाशयों में विसर्जित कर व्रत का पारण करेंगी। इसके बाद वे अपने ससुराल के लिए प्रस्थान कर जायेंगी।

विज्ञापन