Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें होली का उत्सव : राजेश ठाकुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें होली का उत्सव : राजेश ठाकुर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। ठाकुर ने बुधवार को कहा कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सराबोर होकर होली का उत्सव सभी धर्म संप्रदाय के लोग मिलकर मनायें। हमारी कामना है कि होली जन-जन के जीवन में सुख, शांति, उन्नति, समृद्धि के साथ खुशहाली लाये।

उन्होंने कहा कि होली के अलग-अलग रंग हमें जीवन की विविधताऒं का सम्मान करना सिखाते है। इस पर्व के माध्यम से हम समाज में एकजुटता की भावना को उत्सव की तरह मनाते है। यह लोगों के बीच बंधन को मजबूत करता है और उन्हें एक साथ लाने का त्योहार है।

विज्ञापन