टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रंगों के त्योहार होली की राज्य वासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रंगोत्सव का महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सशक्त नारी से ही समृद्ध समाज है। नारी, समाज का स्तंभ, समाज का आधार है।