- सरहुल और विशु शिकार को विशेष महत्व दे समाज : लक्ष्मी नारायण भगत
टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला राजी पड़हा की बैठक झखरा कुंबा में जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सरहूल को विशेष महत्व के साथ मानने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सरहुल शोभा यात्रा में डोल, मांदर, नाच- गान, खोड़हा के साथ ज्यादा से ज्यादा गांवों से लोग शामिल किया जायेगा।
बैठक में डीजे बजाने पर अंकुश लगाया गया। विशु शिकार 28,29 एवं 30 अप्रैल को होगी, जिसमें प्रत्येक परिवार को आमंत्रित किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पड़हा अपने-अपने तरीके से बैठक कर तैयारी शुरू करे। बैठक में कहा गया कि हम हर तरफ से शोषित है लेकिन इसके बावजूद भी नशा से लोग दूर नहीं होना चाहते हैं। हमे अपने कार्यशैली में बदलाव कर शिक्षा एवम व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए।
बैठक में वीरेंद्र उरांव, गोसाई भगत, नामी उरांव, पवन उरांव,चारो उरांव, सुमन कुमारी, सोमदेव उरांव, प्रो बिनोद कुमार भगत, चैतु मुंडा, जतरू, विजय उरांव, बिरशू भगत, उदय भगत, रामदेव प्रधान, जलेश्वर उरांव, जीवन, सुनीता, अजय, मंगल, प्रमिला, होलिका, बुधमान, सिलाजित के अलावे पाहन पुजार एवं ग्रामीण उपस्थित थे।