- 15 मार्च को लगेंगे सभी चौक चौराहों में भगवा झंडा : राजीव रंजन
टीम एबीएन, लोहरदगा। जय श्रीराम समिति की बैठक राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से नववर्ष विक्रम सम्वत को लेकर पदाधिकारियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया। ज्ञात हो कि इस बार नववर्ष विक्रम संवत 22 मार्च को धूमधाम से मनायी जायेगी। इस दिन शोभा यात्रा ललित नारायण स्टेडियम से होकर पूरे नगर भ्रमण के साथ पुनः स्टेडियम में आयेगी। ततपश्चात भव्य भंडारा एवं भक्ति जागरण का कार्यक्रम की जायेगी।
इस आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा इस बार का शोभा यात्रा का स्वरूप बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय होगा इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है आगे कहा होली के बाद सभी सनातन धर्मलंबी से अपील है कि अपने अपने घरों पर भगवा झंडा लगाए जो हमारी परंपरा के अनुरूप है। 15 मार्च को चौक चौराहों में भगवा झंडा लगाई जायेगी, जिसकी शुरुआत जिला संरक्षक जिला पदाधिकारी एवं नगर पदाधिकारी की मौजूदगी में की जायेगी।
बैठक में होली को लेकर भी खास चर्चा की गयी। होली के दिन जिला पदाधिकारी सभी मोहल्लों में घूम घूम कर विधि व्यवस्था बनाने हेतु लोगो से रूबरू होंगे। मौके पर जिला संरक्षक अजय सोनी, जिला अध्यक्ष राजीव रंजन कार्यकारी अध्यक्ष दया शंकर सिंह, ओम महतो, हेमंत वर्मा जिला महामंत्री अजय साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, प्रदीप साहू, विक्की कसेरा, अनुज कुमार जिला कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सह - कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद नगर अध्यक्ष दीपक साहू मौजूद थे l