टीम एबीएन, लोहरदगा। अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कारवाई करते सेन्हा थाना पुलिस ने चमडु रुगडी टोली से 35 लीटर शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के चमडु रुगडी टोली में अवैध शराब के विरुद्ध सेन्हा थाना प्रभारी धनंजय कुमार एवं उत्पाद विभाग के संयुक्त पहल से छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी टीम में पुअनि संतोष कुमार एवं उत्पाद विभाग के किर्मी सहित शस्त्र बल शामिल था। बताया जाता है कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सूचना के आलोक में छापामारी अभियान चलाते हुए चमडु रुगडी टोली निवासी लाजित उरांव के पुत्र शत्रुधन उरांव तथा स्वर्गीय सुधराम उरांव के पुत्र धनेसर उरांव को 35 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया और उत्पाद अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए दोनो आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर मंडल कारा लोहरदगा भेजा गया।
थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री को लेकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण को लेकर इस प्रकार की सूचना प्राप्त होते ही उत्पाद विभाग एवं सेन्हा थाना पुलिस का संयुक्त कार्रवाई की जायेगी।