Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास ने मनाया होली मिलन समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास  ने मनाया होली मिलन समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास द्वारा होली पूर्व  एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के विषय करता कृपा शंकर सिंह ने कहा कि पवित्र होली मैं प्लास्टिक एवं नशीली पदार्थ को त्यागने की जरुरत है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक अत्यंत हानिकारक साबित हो रहा है हम यदि कोई भी वस्तु प्लास्टिक में लाते हैं तो उसका बहुत ही बुरा असर पड़ता है। यह पृथ्वी के लिए भी अत्यंत हानिकारक है।

 हमें अपने दैनिक जीवन में इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। कृपा सिंह ने कहा की होली पर हमे कोई भी नशीली पदार्थ का व्यवहार नहीं करते हुए पूरे पवित्रता के साथ हर्षोल्लास के साथ आपसी ईर्ष्या द्वेष मिटाकर प्रकृति के इन रंगों में रंग जाना चाहिए। गोष्ठी में ट्रस्ट के सचिव सचिदानंद लाल अग्रवाल ने भी नशीली पदार्थ तथा केमिकल युक्त चीजो से सतकर्ता बरतने की बात कही। 

गोष्ठी के पश्चात होली के पारंपरिक गीतों के साथ एक दूसरों को गुलाल लगाया गया और एक दूसरों को बधाई दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज के आगन्तुक बन्धु एवं विभिन्न सामाजिक संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। उक्त जानकारी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनोज दास ने दी।

विज्ञापन