- प्रेम, सौहार्द और समभाव को प्रबल बनाने का पर्व है होली : रश्मि अग्रवाल
टीम एबीएन, लोहरदगा। हटिया गार्डन लोहरदगा क्षेत्र में वूमेन युथ सोसाइटी लोहरदगा के तत्वावधान में होली मिलन विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी संरक्षक मंडल की रश्मि अग्रवाल, अंशु खत्री, अंजलि अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर रश्मि अग्रवाल ने कहा कि परिवर्तन का होली पर्व है। यह भारतीय नववर्ष के आगाज और प्रकृति के सजने सवरने का फागुन महीना है।
महिलाओं से परिवार, समाज और पूरा संसार है। जब आप जाग जायेंगी, सतर्क हो जायेंगी तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। जब आप ठान लेंगी तो असामाजिक तत्व आंखें उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। आप सभी होली मिलन कार्यक्रम शपथ लीजिये कि अपने समाज को और राष्ट्र को सशक्त बनायेंगे प्रेम सौहार्द और समभाव की भावना प्रबल कर महिला सशक्तीकरण के लिए इतिहासिक और बेमिसाल काम करेंगे। सामाजिक संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगी।
महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के साथ समेकित विकास, गरिमा प्रदान किया जायेगा। गीत- संगीत खेतों की हरियाली, सरसों की पीली चादर ओढ़ी मेरी वसुंधरा, हमें यह इंगित कर रहा है कि हम बसंत के बयान में मचल रहे हैं। आम के बौर आ गये हैं।
सेमल और गोल्ड मोहर के फूल, महुआ के कोंच में आने वाले फूल पूरे प्रकृति को सौंदर्य और सुगंधित कर दिया है। होली रंगों का त्योहार है। प्रेम सौहार्द और भेदभाव भूलने का सशक्त त्योहार है। होली भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। जो देश के हर प्रांत के लोग मनाते हैं। इसका वैज्ञानिक और ऐतिहासिक महत्व है। साल- संवत खत्म होता है। नये साल की हम तैयारी करते हैं। फसल घरों में आता है।
खेतों में इसके लिए हम नवयेष्टि यज्ञ करते हैं। यही हमारी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है। सबके जीवन में हर रंग भरे खुशियों का माहौल आये। हर चेहरे पर मुस्कान हो सभी स्वस्थ रहें। इस होली पर हम सभी महिलाएं यह कामना करते हैं। अंशु खत्री ने कहा कि विश्व महिला दिवस हमारे अधिकारों को स्मरण करने का दिवस है।
हम सभी महिलाएं भेदभाव मिटाकर संगठित हो यह संकल्प लेने का दिन है। होली मिलन समारोह के अवसर पर महिलाओं ने फागुन गाया एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया सामूहिक रूप से मिष्ठान का वितरण किया और उसका सेवन भी किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य लोगों के अलावा प्रीति खत्री, ज्योत्सना मित्तल, अर्चना खन्ना, नेहा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, नीति अग्रवाल, अनीता पोद्दार, प्रीति बंका, ममता बंका, सुनीता मिश्रा, सुमन राय, कनक अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे।