Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सेवा सुरभि पत्रिका के वार्षिक विशेषांक उदीयमान भारत - हमारी भूमिका के प्रकाशन का निर्णय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेवा सुरभि पत्रिका के वार्षिक विशेषांक उदीयमान भारत - हमारी भूमिका के प्रकाशन का निर्णय
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती, झारखंड की सेवा जागरण पत्रिका सेवा सुरभि के संपादक मंडल की बैठक डा माधुरी नाथ की अध्यक्षता में उनके आवास गुरु वाटिका, डेली मार्केट के पीछे, रांची में संपन्न हुई। बैठक में पत्रिका के आगामी विशेषांक के विषय को चयन को लेकर सामूहिक विचार विमर्श किया गया।

बैठक में पत्रिका की संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय ने बताया कि लोकप्रिय पत्रिका सेवा सुरभि का समसामयिक विषयों पर अब तक 23 विशेषांकों का प्रकाशन हो चुका है। सभी विशेषांक पठनीय व संग्रहणीय रहा है। 

बैठक में सार्वभौम चिंतन, मंथन के आधार पर सेवा सुरभि पत्रिका के वर्ष- 2023 का वार्षिक अंक उदीयमान भारत - हमारी भूमिका विशेषांक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि आज हमारा देश ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में तेज गति से बढ़ रहा रहा है। 

विश्व पटल पर हमारा भारत उदीयमान हो रहा है। इस उदीयमान भारत के क्रम में सर्व समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। मौके पर अयोध्या नाथ मिश्र ने कहा कि वैश्विक संदर्भ में भारत विभिन्न मूल्यों, मानकों को ध्यान में रखते हुए तेजी से उभर रहा है। 

इस बात को न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व बड़ी सहजता से स्वीकार किया है चाहे वह भारत की विदेश नीति हो या आर्थिक नीति हो। बैठक में तय हुआ कि उदीयमान भारत - हमारी भूमिका विशेषांक के लिए विषय के राष्ट्रीय विशेषज्ञों के आलेखों को समेटकर आकर्षक पत्रिका निकाली जाएगी। 

इस बैठक में सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, ऋषि पाण्डेय, डा आर आर सेन, डा हरेंद्र प्रसाद सिन्हा, डा रेबा चक्रवर्ती, अमरेन्द्र विष्णुपुरी, शुभेंदु भट्ट, गौतम नायक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन