टीम एबीएन, रांची। होली के दौरान बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के लिए अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी किये गये हैंं। आम उपभोक्ता बिजली की किसी भी तरह की समस्या आने पर इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
निर्बाध आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। वहीं, जल मीनारों, डैम और जल शोधन जैसे बिजली डिवीजन में आवश्यकता अनुसार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, ताकि त्योहार के मौके पर जल संकट की स्थिति न हो।