Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महेंद्र वैद्य की द्वादश कर्म श्राद्ध के साथ भावभीनी विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महेंद्र वैद्य की द्वादश कर्म श्राद्ध के साथ भावभीनी विदाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 6 मार्च 2023 को खैरा निवासी  प्रसिद्ध समाजसेवी महेंद्र शर्मा (वैद्य) उनके द्वादश कर्म के साथ अंतिम विदाई दी गयी। उनका जन्म 11 सितंबर 1948 को हुआ और देहावसान 23 मार्च 2023 को हुआ। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये। 

श्री वैद्य को धनबाद के आलावा, चेन्नई और रांची में भी एक अच्छे समाजसेवी के रूप में जाना जाता था। हालांकि पिछले 8 सालों से वे किडनी रोग से पीड़ित थे। द्वादश कर्म को प्रसिद्ध पुरोहित कोसदीहरा के कुल पुरोहित पंडित विजय मिश्रा एवं कोल्हुआ निवासी अशोक मिश्र ने पूरे शास्त्रोक्त तरीके से सद्गति करवायी। 

सारे कार्यक्रम और अरगोड़ा स्थित संतोष एनक्लेव निर्वाहित किये गये। महेंद्र वैद्य के पुत्र मुकेश वैद्य ने खुले हस्त से दान किया। अपने बीमार पिता की सेवा भी ये लगातार सेवा करते रहे। इस कारण उनके प्रोफेशनल लाइफ में भी फर्क पड़ा, आज के दिन में ऐसे पुत्र बहुत कम देखने को मिलते हैं। 

इस कार्यक्रम में रांची के जाने माने प्रशासनिक, राजनैतिक  हस्तियों के अलावा अरुण वैद्य, धर्मेंद्र वैद्य, विकास वैद्य, सुधाकर वैद्य, राहुल वैद्य, प्रिंस, उमाशंकर मिश्रा, कमलेश मिश्रा, मोनू वैद्य, एसएसबी के कमांडेंट प्रभाकर वैद्य, धनबाद के प्रसिद्ध आचार्य भोलानाथ पांडे, एसडीओ नरेंद्र कुमार पाठक, रामकुमार मिश्रा, रंजय मिश्र, ब्रजेंद्र मिश्र, मृत्युंजय मिश्रा समेत कई लोग सम्मिलित हुए।

विज्ञापन