टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें की ओर से 12 मार्च काे रांची के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली का आयाेजन किया जा रहा है। इसमें पांच लाख से अधिक सरना धर्मावलंबी अपने संसाधन से भाग लेंगे।
इस महारैली में देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश इत्यादि देशों के सरना धर्मावलंबी भी आयेंगे। महारैली की मुख्य मांग जनगणना परिपत्र में सरना धर्म कोड शामिल करना है। इस संंबंध में धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने कहा कि महारैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।