टीम एबीएन, रांची। होली से पूर्व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रविवार की देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच की गयी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने लोगों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की नसीहत दी। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।