Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एथलीट आशा किरण बारला को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी स्कूटी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एथलीट आशा किरण बारला को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दी स्कूटी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जूनियर एशियन एथलेटिक्स में भारत और झारखंड का नाम रोशन करने वाली झारखंड की बेटी आशा किरण बारला को राज्य के जल संसाधन मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उपहार के तौर पर एक स्कूटी दी। खिलाड़ी को स्कूटी का चाभी सौंपने के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आशा को स्कूटी उपहार के रूप में इसीलिए दी गयी है क्योंकि आशा ने काफी कम उम्र में खेल की दुनिया में नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि आज काफी खुशी का दिन है। जिस प्रकार से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका सीधा लाभ राज्य भर के खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब तक झारखंड सिर्फ अपने खनिज संपदा के कारण जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड का नाम खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार बढ़ रहा है।

गढ़वा में हुए मैराथन के दौरान आशा किरण बारला के प्रदर्शन को देखा था, उसी दौरान उन्हें अनुभूति हो गयी थी कि आशा आने वाले दिनों में खेल की दुनिया में राज्य का नाम रोशन करेगी। गढ़वा में हुए मैराथन में ही उनके प्रदर्शन को देखकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ी आशा को एक स्कूटी उपलब्ध कराने का वादा किया था जो आज पूरा हुआ। आशा ने यूथ एशियन गेम्स के 800 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जो पूरे राज्य को गौरवान्वित महसूस करा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,244