Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : सिलेंडर ब्लास्ट के बाद स्क्रैप गोडाउन में लगी भीषण आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : सिलेंडर ब्लास्ट के बाद स्क्रैप गोडाउन में लगी भीषण आग
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। शहर में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोयलांचल में आये दिन आग अपना कहर बरपा रही है। ताजा घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बोरियो मोड़ की है। बोरियो मोड़ स्थित एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गयी। चंद सेकेंड में आग ने भयावह रूप ले लिया। 

सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन को लेकर मौके पर पहुंची। जिसके बाद घंटों कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के झाड़ियों में आग लगी थी, जिसे अनदेखा कर दिया गया और यही आग कचरा गोदाम तक पहुंच गयी। गोदाम में ऑक्सीजन और एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिसके ब्लास्ट होने से आग और भड़क गयी। 

आसमान में धुएं के गुबार भर गये। गोडाउन राजू नाम के व्यक्ति की बतायी जा रही है। आग के कारण हुए नुकसान का अबतक आकलन नहीं हो सका है। हालांकि, आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,182