- श्री हनुमान संकीर्तन मंडल ने किया होली उत्सव पर भजनों का आयोजन
टीम एबीएन, कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में शनिवार की रात्रि पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर सज्जन खेतान के यहॉ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देव देवताओं का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से हनुमान चालीस के साथ शुरू हुई। इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ।
भजन गायक राकेश कपिसमें आज बिरज में होली रे रसिया... सुरेश यादव ने होलिया में उडे रे गुलाल .. ब्यूटी सिंह कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर ... सज्जन खेतान ने देना है दीजिय जनम जनम के साथ ... भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को भक्ति के सागर में गोला लगाने का मौका दिया।
इस अवसर पर राकेश राजपूत, मनोज माथुर, दिलीप पांडेय सहित कई भजन गायकों ने क्लासिक्ल, भोजपुरी आधारित भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विमल मोदी के अलावा विजय पांडया, अरविन्द चौधरी, विवेक सिंह, पप्पु खेतान, गौतम पांडेय, लखन सिंह, विक्की केशरी, राहुल सिंह, विक्रम साव, विकास अग्रवाल, ओम प्रकाश, विकास कुामर, नीतिश मिश्रा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन रामधुन के साथ किया गया।