Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जीवन में खुशियों का रंग भरती है होली : श्रेया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जीवन में खुशियों का रंग भरती है होली : श्रेया
विज्ञापन
  • प्रेरणा शाखा का होली मिलन कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली बेरंग जीवन में खुशियों का रंग भरती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता बनी रहती है और महिलाओं को एक-दूसरे के निकट आने का मौका मिलता है।

मौके पर राजस्थानी गीतों पर महिलाओं और बच्चें के पांव थिरकते रहे। कई गेम भी हुए जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सफेद और गुलाबी परिधानों में महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव नेहा हिसारिया, कोषाध्यक्ष ममता बंसल, परियोजना निदेशक प्रगति चौधरी, निशा संघई, शालू चौधरी, आकृति चौधरी, पूनम टिबडे़वाल, स्वाति अग्रवाल, अंजू शर्मा, पिंकी मोदी, बबीता केड़िया, रश्मि केड़िया, श्वेता गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, मीना हिसारिया, सारिका लड्ढा, आशा बजाज, नेहा जैन, वंदना अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, नेहा बजाज, ज्योति अग्रवाल, रजनी अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,295