Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : जंगली फल खाकर 22 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : जंगली फल खाकर 22 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

टीम एबीएन, चतरा/ रांची। जिला में जंगली फल खाने से बच्चे बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि जंगली फसल बगरेड़ी यानी जेड्रोफा खाने से सभी बच्चे बीमार हुए। इसके बाद इनको स्वास्थ्य उपकेंद्र कान्हाचट्टी में भर्ती कराया गया, जहां से इन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता बीमार बच्चों से मिले।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के स्कूल के पास जंगल से बच्चों ने बगरेड़ी यानी जेड्रोफा तोड़कर खाए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों की बीमारी की सूचना मिलते ही कान्हाचट्टी बीडीओ ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र कान्हाचट्टी में भर्ती कराया। 

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। इलाज के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन