टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 4-3-2023 को होली मिलन समारोह मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय ने छात्रों को होली की बधाई दी तथा महाविद्यालय प्रबंधक डॉ आनंद जी ने अलग अलग रंगों की महत्व को समझाते हुए अच्छे रंगों का इस्तेमाल कर होली खेलने का आग्रह किया।
इस प्रोग्राम में सेशन 2022-2024 सत्र के बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजली कुमारी, डॉ रश्मिरती, डॉ विनीता खलखो, ममता कुमारी, देशराज सिंह, संजीव कुमार, नागेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, अशोक गोप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।