टीम एबीएन, रांची। शनिवार को मास कॉम आरयू के यूजी सेमेस्टर एक के छात्रों की बनायी डॉक्युमेंट्री फिल्म अनादृत को गोस्नर कॉलेज में आयोजित सिने फेस्ट में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
निदेशक डॉ बीपी सिन्हा की देखरेख तथा शिक्षक मनोज कुमार शर्मा के मेंटरशिप में पांच छात्रों उत्कर्ष, आकांक्षा, सुहाना, श्रुति और जगजीत ने किन्नरों की जिंदगी उनके संघर्ष और व्यथा को अपने इस डॉक्युमेंट्री बहुत ही संजीदगी से दिखाया है।
छात्रों के इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा तथा मास कॉम के निदेश डॉ बीपी सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया और छात्रों को बधाई दी है।