Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कैलाशपति मिश्र के त्याग एवं समर्पण को युवाओं के बीच लायेगा झारखंड ब्रह्मर्षि युवा मंच : अमित कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कैलाशपति मिश्र के त्याग एवं समर्पण को युवाओं के बीच लायेगा झारखंड ब्रह्मर्षि युवा मंच : अमित कुमार
विज्ञापन
रांची/रातू। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल आदरणीय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर झारखंड ब्रह्मर्षि युवा मंच ने रातू प्रखंड के तिलता स्थित गायत्री नगर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाशपति मिश्रा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ अभिषेक, डॉ एसएन मिश्रा एवं डॉ बृजेश ने गायत्री नगर के सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों की स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड ब्रह्मर्षि युवा मंच के अध्यक्ष अमित कुमार ने किया। अमित ने कहा कि युवाओं के बीच कैलाशपति मिश्र का व्यक्तित्व अपने आप में एक मिसाल है उन्होंने सभी धर्मों का और सभी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। उनका व्यक्तित्व बह्मर्षि समाज के लिए एक मिशाल है। अमित ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उनके विचारों को और उनके जीवन के बारे में आप अध्यन करें एवं जन जन तक पहुंचाने का काम करें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच करने आए डॉक्टर अभिषेक ने कहा कि हम ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लगातार करते रहना चाहिए एवं समाज में पढ़ रहे युवाओं के लिए एजुकेशन काउंसलिंग की व्यवस्था आने वाले दिनों में झारखंड ब्रह्मर्षि युवा मंच करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र बिहार के भीष्म पितामह थे। उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के व्यक्ति के लिए कार्य किया। स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र त्याग एवं तपस्या के मूरत थे। श्री सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण सिंह जी एवं श्री कैलाशपति मिश्र के समान व्यक्तित्व विरले ही धरती पर जन्म लेते हैं। कार्यक्रम में अमित कुमार, आकाश भूषण, सुजीत सिंह, अजीत कुमार, डॉ ब्रजेश, डॉ एसएन मिश्रा, प्रवीण सिंह, मृत्युंजय शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में संतोष सिंह, पिंटू सिंह, भीष्म नारायण सिंह, मृत्युंजय पांडे, श्रीकांत सिंह, अंकित कुमार, सावित्री देवी, सोनी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आकाश भूषण ने किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,474