Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरायकेला : हाइवा की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरायकेला : हाइवा की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, सरायकेला/ रांची। सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सीनी मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात सरायकेला की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 65 वर्षीय राजाराम महतो की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि मृतक के पुत्र मनसा महतो की गंभीर रूप से घायल जो गया।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। 
घटनाक्रम के अनुसार मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र जमशेदपुर से आ रहे थे। सीनी मोड़ के समीप सरायकेला से आ रहे अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गयी, जिससे मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह राख हो गई। 

उधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे की मांग की। 

सरायकेला एवं सीनी थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मृतक सरायकेला मानिक बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,347