- आपसी भाईचारे का संदेश देता है होली : अजहर अहमद
टीम एबीएन, रांची। झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी, रांची के तत्वावधान में आज सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्यू बार भवन के प्रथम तल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाईटी के सदस्यों ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।
सोसाईटी के संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान ने इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा होली का त्योहार हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधन को खोलकर आपसी भाईचारे का संदेश देता है। होली के अवसर पर जो रंग हम एक दूसरे को लगाते हैं उससे आपसी प्रेम प्रगाढ़ होता है।
मौके पर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव भरत चन्द्र महतो, रांची सिविल कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता एच एन विश्वकर्मा, कोषध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, निरंजन राम, विजय कुमार कोईरी, एफ एन नीलेश, रेखा वर्मा, अजय मिश्रा, कृति, मेघा, अर्चना, ममता कुमारी, उज्जवल अग्रवाल, जीतेन्द्र प्रसाद, कृपा मुंडा, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।