Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा में केंद्रीय कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा में केंद्रीय कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का शुक्रवार को लोहरदगा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में  भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का परिचय मंत्री से कराया। 

मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्वांचल के 3 राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार एवं त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय में भाजपा एवं भाजपा गठबंधन कि सरकार के कामकाज के आधार पर जनता ने अपनी मुहर लगायी है। झारखंड में हुए रामगढ़ उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी की जीत आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी।  

केंद्रीय मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो, चंद्रशेखर अग्रवाल, लाल नवलनाथ शहदेव, हर्षनाथ महतो, प्रकाश नायक, नासिर अंसारी, भीखराम उरांव, कलावती देवी, जितेंद्र महतो, मनीष शिखर, रितेश प्रसाद साहू, अभय अग्रवाल, अजातशत्रु, लाल विश्वजीत, कमलेश कुशवाहा, सरजू कुमार साहू, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, प्रमोद महतो, मदन महतो, दिलीप पटनायक, नवीन कुमार साहू, शंकर प्रजापति, रजनीश सिंह, विनोद राय, ज्ञानेश गुप्ता, दीपक साहू, अनूप वर्मा, दिनेश साहू, संगीता कुमारी (वार्ड पार्षद) रामलाल उरांव, विक्रम लोहरा, विपदा उरांव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,196