टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन का होली मिलन समारोह हुआ। न्यू पटना ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित होकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी।
मौके पर अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव दिलीप कुमार, एस.एन मिश्रा, रबिन्द्र सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, अजित झा, सतेंद्र ओझा, बिजय सिंह, आनंद सिंह, अशोक तिवारी, राजू कुमार, राजेश शर्मा, लालू कुमार यादव, शिव बालक , गोपाल दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे।