टीम एबीएन, लोहरदगा। तीन मार्च 2023 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का आगमन बिशुनपुर जाने के क्रम में लोहरदगा की पावन धरती पर हुआ, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया और युवा मोर्चा ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर रोड शो किया।
जिसमें हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मौके पर प्रदेश मंत्री अजातशत्रु ने कहा कि हम सबों का सौभाग्य है कि माननीय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आगमन लोहरदगा में हुआ एवं उनके स्वागत का मौका हम सभी युवाओं को मिला। जिसके लिए हम सभी युवा साथी खुद को कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। जिलाध्यक्ष मनीष शिखर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा साथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज मोहन राम, लाल अनूप नाथ शाहदेव, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अजातशत्रु, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वजीत शाहदेव, सूरज दसोंधी, रितेश कुमार, अमित लोहरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीष शिखर, जिला महामंत्री बाल्मीकि कुमार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, श्याम वर्मा, जीवन उरांव, जिला मंत्री रेखा देवी, सुधांशु कुमार, विजय कुमार महतो, शुभम पंकज, पप्पू पहलवान, सचिन सिंह, निशांत सिंह, महादेव उरांव, रोशन कुमार साहू, भीखराम उरांव, नगर अध्यक्ष पवन प्रजापति, सरजू साहू, राजेश तूरी, शिवा ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, रमन कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु कुमार, यशस्वी ओझा, दिव्यांशु कुमार, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, गौतम प्रजापति, टीपू खान, विकास प्रजापति, छोटू कुमार, रवि साहू, विवेक सोनी, सुशांत पौराणिक, साहिल कुमार, अंकित उपाध्याय, बिट्टू साहू, सुशील भगत, रमन नायक, वेदांग कुमार, उत्तम सिंह, शुभम वर्मा, रोहित कुमार, नासिर अहमद सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।