टीम एबीएन, रांची। 2021 से लगातार सीकिंग बजट में बढ़ोतरी की गयी है जो 1000 करोड़ तक चली गयी है। इसकी वजह है कि सरकार लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। हमारा जमीनी स्तर पर काम और मजबूत हुआ है और यही वजह है कि हम एक मजबूत बजट पेश कर पा रहे हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें बजट में औसतन 10% की वृद्धि करती थीं लेकिन इस बार हमारी सरकार ने 15% की वृद्धि की है। इस बार के बजट में सामान्य क्षेत्र के लिए 33000 करोड़ से ज्यादा का बजट रखा गया है। सामाजिक क्षेत्र के लिए 41000 करोड़ का बजट रखा गया है। घाटा कुल जीएसडीपी का 2.5 फीसदी है, जो केंद्र सरकार के अनुमानित घाटे से 3 फीसदी कम है। राज्य का जीएसडीपी 7.5% अनुमानित है।