टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में रांची महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, वरुण साहु, बलराम सिंह, रोमित सिंह, सुजाता सिंह, पप्पू जयसवाल, पवन पासवान, अस्मित सिंह सेठी, अमित साहु, रामलगण राम सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।