Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा जिला के शत-प्रतिशत बच्चे प्रथम स्थान से पास हों, यही हमारा उद्देश्य : आदित्य रंजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा जिला के शत-प्रतिशत बच्चे प्रथम स्थान से पास हों, यही हमारा उद्देश्य : आदित्य रंजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022-23 हेतु झारखंड अधिविद्य परिषद्-रांची के पाठ्यक्रम पर पूर्णत: आधारित मॉडल प्रश्न पत्र 2023 जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा जारी किया गया। आज उपायुक्त श्री आदित्य रंजन कोडरमा द्वारा प्रेस वार्ता का उक्त जानकारी दी गयी। 

उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बोर्ड में कोडरमा जिला के बच्चों को बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए प्रोजेक्ट रेल के माध्यम से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का लगातार टेस्ट लिया जाता रहा है। इस साल 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के करीब 60 से 80 टेस्ट लिया गया। साथ ही दो प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। 

उपायुक्त महोदय ने बताया कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 5-5 मॉडल सेट और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तीन-तीन मॉडल सेट तैयार किया गया है। ये सारे मॉडल सेट स्थानीय सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है। आगामी बोर्ड परीक्षा में कोडरमा जिला का बेहतर प्रदर्शन करेगा। 

साथ ही बोर्ड परीक्षा में कोडरमा जिला हर क्षेत्र में नंबर वन रहे, इसी सोच के साथ मॉडल सेट जारी किया गया है। हमारा प्रयास है कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सारे मॉडल सेट, प्री बोर्ड परीक्षा, डिस्कशन सेट क्लास में हो ताकि उनका बोर्ड परीक्षा का बेहतर तैयारी हो सके। कम परफॉरमेंस करने वाले बच्चों को अलग समय दिया जायेगा, ताकि वे और भी बेहतर कर सके। 

कोडरमा जिला के सरकारी विद्यालयों के बच्चे 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें, इसलिए सभी विषयों पर प्री-बोर्ड परीक्षा के साथ साथ साप्तहिक टेस्ट लिया गया। इसके अलावे 10वी और 12 के बोर्ड परीक्षा हेतु मॉडल सेट भी तैयार किया गया। मुझे लगता है कि इस बार के बोर्ड परीक्षा के तीनों संकायों में कोडरमा का अव्वल स्थान रहेगा। 

उपायुक्त ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करें, ये हमारी शुभकामनाएं है। कोडरमा जिला के शत-प्रतिशत बच्चे प्रथम स्थान से पास हों, ये हमारा उद्देश्य है।  

अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चें को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडल सेट आपलोगों के लिए कुंजी का काम करें। इस सेट से आप परीक्षा से पहले आप तैयारी कर सकेंगे और आप बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।  

प्रेस वार्ता में वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, ईडीएम राजदेव महतो, पीएमयू सदस्य विशाल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,556