Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व का निर्णय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व का निर्णय
विज्ञापन
  • जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर अनुमंडल पदाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व सम्पन्न कराने को लेकर आज बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा द्वारा जिला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व संपन्न कराने की बात कहते हुए उपस्थित शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गयी।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा ने शांति समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए आपस में मिलकर त्यौहारों को मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाये जाने वाले अफवाहों से बचने को कहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सड़क दुर्घटना जैसे मामलों को देखते हुए उन्होंने ड्रिंक एवं ड्राइव मामले पर प्रकाश डालते हुए समिति के सदस्यों के माध्यम से आम जनों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शराब का सेवन कर वाहन न चलायें। 

ऐसे मामले में पकड़े जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। किसी भी प्रकार का जुलुस नहीं निकाला जायेगा।
बैठक में आये शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाये गये त्योहारों की जानकारी दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार में हम सभी जाति धर्म के लोग सौहार्द माहौल में हंसी खुशी हर पर्व को मनाते आ रहे हैं। 

शांति समिति के सदस्य से आगे भी इसी प्रकार प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए राज्य में कोडरमा जिले का उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कहीं। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए त्योहारों के दौरान यदि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उसे जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि न करने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखी जायेगी। उन्होंने होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर इस निमित्त विधि-व्यवस्था नियंत्रण हेतु पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। साथ हीं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्र प्रखण्ड व थाना स्तर पर शांति समिति का विधिवत बैठक करने का निर्देश दिये। अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई। 

इस बैठक में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की,  जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम, कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/थाना प्रभारी,  समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,673