गाजे-बाजे के साथ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के पहले राउंड से ही आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी मजबूत बढ़त बना कर रखी हुई है। यहां यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मतगणना कक्ष के बाहर आजसू और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है।
यहां कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ सड़क पर उतर चुके हैं। हर जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं। आजसू के नेता और कार्यकर्ता इस बात के लिए अब आश्वस्त हो चुके हैं कि उनकी जीत पक्की है। हालांकि, अभी मतगणना के कुछ राउंड बाकी है लेकिन जिस तरह की बढ़त एनडीए उम्मीदवार को मिली है, उससे यह भी साफ होता जा रहा है कि उनकी जीत हो सकती है। कार्यकर्ता ने जिस तरीके से चुनाव में काम किया है। उसको लेकर उनमें अभी से ही काफी उत्साह है।