टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत के सभी जिलों में चार मार्च को संघ का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसे लेकर सभी जिलों के अध्यक्षों और प्रभारियों को आयोजन संबंधी जानकारी दी गयी है।
उनसे आग्रह किया गया है कि सभी जिला मुख्यालयों में दत्तोपंत ठेगड़ी और भारत माता का चित्र जरूर रखें। साथ ही सभी जिलों और प्रखंडों के पदाधिकारी और जिलों के प्रभारी अपेक्षित हैं।