Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जी-20 : आज और कल नहीं चलेंगे 10,000 ऑटो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जी-20 : आज और कल नहीं चलेंगे 10,000 ऑटो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जी-20 समिट को देखते हुए प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के दस हजार सदस्य दो और तीन मार्च को ऑटो नहीं चलायेंगे।

इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम ने महासंघ से आग्रह किया था कि मेहमानों को किसी भी रूट में आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए दो दिन ऑटो का परिचालन बंद रखें। उनके आग्रह पर यह निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि जी-20 की बैठक आज से होटल रेडिशन ब्लू में शुरू हो रही है। समिट में शामिल होनेवाले प्रतिनिधि पतरातू भी घूमने जायेंगे।

विज्ञापन