टीम एबीएन, दुमका/ रांची। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के दो युवक समेत तीन युवकों की मौत हो गयी है। एक हादसा रानीश्वर तो दूसरा गोपीकांदर थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
झुमरीकांदर गांव के तीखे मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में एक ही बाईक पर सवार तीन युवक आ गये, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी है। घटना की जानकारी मिलने पर रानीश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया तीनों युवक एक ही बाइक में सवार थे।
साप्ताहिक हाट से वापस लौटने के दौरान वे झुमरीकांदर गांव के तीखे मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गये।