टीम एबीएन, कर्रा/ लोधमा। कर्रा लोधमा के मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना झारखंड से प्रज्ञा केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सहिया दीदी घर-घर जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील कर रही हैं।
इस आयुष्मान कार्ड से पूरे परिवार को सामूहिक रूप से प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। जिसका लाभ भारत के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में मिलता है। सूचीबद्ध अस्पताल में किसी प्रकार की भुगतान राशि जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसके तहत हर एक गांव-गांव में यह योजना चल रही है।