Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दो-तीन मार्च को होनेवाली जी-20 की बैठक के लिए रांची पूरी तरह तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दो-तीन मार्च को होनेवाली जी-20 की बैठक के लिए रांची पूरी तरह तैयार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 (दुनिया के विकासशील और विकसित देशों का संगठन) की बैठक दो मार्च को होटल रेडिशन ब्लू में होने वाली है। इसमें विभिन्न देशों के 20 और भारत से एक प्रतिनिधि सहित इन देशों से जुड़े करीब 60 लोग शामिल होंगे। जी-20 की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार रात पहले डेलिगेट ब्राज़ील के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी रांची पहुंच चुके हैं। आज शेष डेलिगेट रांची पहुंचेंगे।

जी-20 के प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर एनएसजी की टीम रांची पहुंची है। एनएसजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर रांची के सभी बड़े होटलों का जायजा लिया। एनएसजी की टीम ने रांची एसएसपी और डीसी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। जी-20 समिट में कोई अनहोनी ना हो इसको लेकर लगातार सिक्योरिटी मॉक ड्रिल किया जा रहा है।

जी-20 की बैठक में शामिल मेहमानों के लिए रेडिसन ब्लू होटल में ठहरने का प्रबंध किया गया है। विदेशी मेहमानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए होटल स्टाफ को जरूरी गाइडलाइन दिये गये हैं। गाइडलाइन में बताया गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और मेहमानों के साथ किस तरीके से पेश आना है, इसके बारे में बताया गया है।

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जी-20 की बैठक को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट से लेकर सभी बड़े होटल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था पर पुलिस पदाधिकारी नजर बनाये हुए हैं। पांच आईपीएस समेत 1000 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,215