- जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर सज गयी राजधानी
टीम एबीएन, रांची। 2 और 3 मार्च को रांची में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर विदेशी डेलिगेट्स का आना शुरू हो गया है। मंगलवार को देर शाम ब्राजील के एक डेलीगेट का रांची आगमन हुआ। जिनका स्वागत रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। ब्राजील से आए डेलिगेट्स का झारखंडी परंपरा से सांसद ने स्वागत किया। उन्हें झारखंडी वस्त्र भेंट की।
शॉल और पगड़ी पहनाकर सांसद संजय सेठ ने ब्राजील से आये डेलिगेट्स का स्वागत किया। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच डेलिगेट्स को होटल लाया गया। जहां पर सारी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 1 मार्च यानी बुधवार को सारे डेलिगेट्स रांची पहुंच जायेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जी 20 शिखर सम्मेलन में कुल 130 से 150 डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। जिसमें 60 से 70 विदेशों से आए डेलिगेट्स होंगे। वहीं 50 से 60 भारतीय डेलिगेट्स और 30 अन्य ऑफिशियल लोग शामिल रहेंगे।