Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मना राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। आज ही के दिन महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ  सीवी रमण ने रमण इफेक्ट की खोज की थी, जिसके कारण उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ सीवी रमण को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। 

साथ ही विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्त्व तथा वैज्ञानिक सोच का विकास विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। शिक्षिका सुजाता सिन्हा ने विज्ञान के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमारे देश भूमि ज्ञान-विज्ञान की जननी रही है। तभी तो हमारी संस्कृति विज्ञान पर आधारित है। 

उन्होंने विज्ञान को न केवल एक महत्त्वपूर्ण विषय बताया, बल्कि अन्य सभी विषयों को विज्ञान से जोड़कर बताया कि किस प्रकार सभी विषय विज्ञान से जुड़कर संपूर्णता को प्राप्त करते हैं, यहां तक कि हमारी भाषा भी वैज्ञानिक है। 

हमारे धार्मिक क्रियाकलाप भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही बनाये गये हैं। इसलिए हम सबको वैज्ञानिक सोच विकसित करनी होगी, ताकि बदलते परिदृश्य के साथ हम स्वयं को समायोजित कर सकें, पिछड़े नहीं। समय के साथ-साथ चलते हुए उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें। 

प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने अपने संदेश में कहा कि जब संपूर्ण विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैला भी नहीं था, तब भी भारत विश्वगुरु के पद पर आसीन था। हमारे देश के ऋषि-महर्षि तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले थे। उनकी शिक्षा पद्धति भी विज्ञान पर आधारित थी। अब 21वीं सदी में इसका महत्त्व दिन-प्रतिदिन और भी बढ़ता जा रहा है। 

वैज्ञानिक सोच हमारे जीवन पद्धति को और भी विकसित और उन्नत बनायेगी। अत: हमें और अधिक तार्किक होने की आवश्यकता है। आज के विद्यार्थी जिज्ञासु प्रवृत्ति के हैं। 

हमें उनके प्रश्नों का तार्किक उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट करना होगा तथा उनमें भी वैज्ञानिक सोच विकसित करनी होगी। इसलिए हमें सतत अपने ज्ञान को संवर्धित करना होगा। उक्त समारोह में पूरा विद्यालय परिवार शामिल हुआ। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन