टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा ग्रामीण क्षेत्र में लाइलाज बीमारी की चपेट में आने से मुर्गियों की मौत हो रही है। हर साल इस बीमारी से हजारों हजार मुर्गी की मौत हो रही है। बीमारी आने से बाजार में भी मुर्गी का मूल्य कम हो गया है।
एक ग्रामीण का कहना है कि मेरे पास लगभग 30 मुर्गी थी, जो बीमारी की चपेट में आने से एक भी नहीं बचाया जा सका। लोग फिलहाल देसी चिकन खाने में परहेज कर रहे हैं।