Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में एक दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में एक दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर एक दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका सह सीबीएसई की संसाधिका इंदु प्रसाद ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया।

पांच घंटे के कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं कल्याण के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही अभिनय, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी आदि की रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा।

समापन सत्र में प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई, सीओई पटना के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया।इस प्रकार से सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। उन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए संसाधिका तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ कार्यशाला समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,859