Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव : शांतिपूर्ण तरीके से हुआ 67.96% मतदान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव : शांतिपूर्ण तरीके से हुआ 67.96% मतदान
विज्ञापन
  • कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, मतदान प्रतिशत रहा 67.96% 
  • 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान 

टीम एबीएन, रामगढ़। 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं मतदान का प्रतिशत कुल 67.96% रहा। मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में शामिल सभी को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,717