Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरी तिलैया : बीओआई ने ऋण वसूली में 101 एमपीए खाताधारकों से वसूले 52 लाख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरी तिलैया : बीओआई ने ऋण वसूली में 101 एमपीए खाताधारकों से वसूले 52 लाख
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। बैंक आफ इंडिया केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं का लाभ देता है। उसी तरह ऋण धारकों से समय पर राशि मिले। इसके लिए भी प्रयास तेज किया गया है और जिलें के विभिन्न शाखाओं में स्थायी लोक अदालत के तहत एनपीए खाताधारकों से समझौता भी किया जा रहा है और उक्त राशि को दुसरे ग्राहकों को ऋण मुहैया कराया जाये, इसके प्रयास किये जा रहे हैं। 

सोमवार को बैंक आफ इंडिया पथलडीहा शाखा स्थानीय लोक अदालत में 101 एनपीए खाता धारकों से समझौता किया गया। जिसमें 52 लाख रुपये की वसूली हुई, इसी स्थायी लोक अदालत में पीएलए के ममता सिंह, बालेश्वर राम के अलावा एरिया मैनेजर विमलकांत झा, एलडीएम अजय राणा तथा पथलडीहा शाखा प्रबंधक पवन श्रीवास्तव उपस्थित थे। 

इस स्थायी लोक अदालत में केसीसी मुद्रा लोन आदि योजनाओं पर समझौता किया गया और स्थायी लोक अदालत में ऋण धारकों ने एक मुश्त समझौता राशि भी जमा की।  

एरिया मैनेजर विमलकांत झा ने बताया कि स्थायी लोक अदालत के तहत वैसे लोगो को लाभ पहुंचाया जा रहा है जो आर्थिक तंगी एवं सूखाग्रसित के कारण बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एनपीए ऋणधारक अगर जान-बूझ कर समझौता नहीं करते हैं, तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मौके पर एरिया आॅफिस के आनद कुमार पत्थलडीहा शाखा के नावेद कुमार, महेश कुमार दास व बैंक वीसी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,021