Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : कदमा बाजार में अगलगी पीड़ित दुकानदारों के लिए चैंबर मांगेगा मुआवजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : कदमा बाजार में अगलगी पीड़ित दुकानदारों के लिए चैंबर मांगेगा मुआवजा
विज्ञापन

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। सुबह अचानक जमशेदपुर के कदमा बाजार में आग लग गई। इस भीषण आग ने देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाजार की दर्जनों दुकान में आग लग गयी। दुकान में आग लगने से वहां रखा सारा सामना जलकर राख हो गया। 

अगलगी की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाजार में सुबह दुकान से धुंआ निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों को दी। लेकिन तब तक दुकान के अंदर से आग की तेज लपटें उठने लगी और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। जिसके कारण आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आ गयी। 

कदमा बाजार में आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां वहां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगीं, काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका है। इस अगलगी की घटना में लाखों का सामान खाक हो गया है। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिंहभूम चेंबर आफ कॉमर्स की टीम वहां पहुंची और घटना की जानकारी ली। चेंबर के सदस्य मुकेश मित्तल ने कहा कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगा होगी ऐसी आशंका है लेकिन इसके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में पीड़ित दुकानदारों के मुआवजे के लिए वो जिला प्रशासन से मांग करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,210