टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव आॅनलाइन फेसबुक प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची जारी कर दी गयी है। प्रतियोगिता छात्र, अभिभावक और शिक्षक तीन वर्गों में विभाजित था। छात्र ग्रुप से 15 और अभिभावक तथा शिक्षक ग्रुप से 10 कुल 25 लोगों का चयन किया गया है।
छात्र ग्रुप में तैफुर रजा खान, सार्थक कुमार, प्रेरणा कुमारी, मोंटी कुमार, आयुष कुमार, पियूष पांडेय, पीयू विश्वास, प्रत्यूषा शर्मा, प्रीतम राज मोदी, सत्यम कुमार, आराध्या सिन्हा, सुहानी कुमारी, काजल वर्मा, असौम्या भदानी, अनुष्का कुमारी विजेता घोषित किये गये हैं।
जबकि अभिभावक में मनोज कुमार राम, इरफान खान, आरिफ अंसारी, मधु कुमारी, सारिका कश्यप, उमा कुमारी, अदृजा विश्वास की दादी और शिक्षकों में शालू अरोड़ा, कुंतल जेठवा और पूजा सलूजा विजेता घोषित की गई हैं। एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया कि अमृत महोत्सव आनलाइन फेसबुक प्रतियोगिता 26 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चला, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किये गए फोटो व वीडियो को मिले सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट तथा शेयर के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य मकसद आजादी के 75वें वर्ष धूमधाम से सबके साथ मनाना है। सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि इन सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी है।